Bettiah News: शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गयी है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार से संबंधित चार छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
इन योजनाओं के लिए पीएमएस यानी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल को 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन के लिए खोला गया है. इच्छुक और पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
चार छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए चार योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के साथ पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाएं शामिल हैं.
योजनाओं की सूची इस प्रकार है:
- अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
- अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
30 सितंबर तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा.
विभाग ने विद्यार्थियों को आवेदन में अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है. आवेदन से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांचने को कहा गया है.
अलग-अलग वर्ग के लिए निर्धारित हैं पोर्टल
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग PMS पोर्टल निर्धारित किया गया है. वहीं पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग पोर्टल पर आवेदन करना होगा.
संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी अलग पोर्टल निर्धारित किया गया है. आवेदन और संस्थान से संबंधित प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी.
आवेदन से पहले पात्रता और दस्तावेज जांचें
विभाग की ओर से बताया गया है कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थी संबंधित योजना की पात्रता शर्तों की जानकारी जरूर लें.
आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश संबंधित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध हैं. विद्यार्थियों को आवेदन में किसी तरह की गलती से बचने के लिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गयी है.
30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका
निदेशालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आवेदन में विलंब से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.
छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित PMS पोर्टल पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज
