लोस चुनाव को लेकर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

लोस चुनाव को लेकर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

मझौलिया. थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी एन एच 727 अंतर्गत नानोसती चौक एवं श्रीपुर चौक पर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर छोटे बड़े गाड़ियों का गहनता से जांच की गई. इस जांच अभियान के तहत गाड़ियों के कागजात, डिक्की एवं अन्य जरूरी कागजातों की जांच किया गया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव को मद्देनजर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी गई है. सभी तरह के गतिविधियों पर प्रशासन की नजर है. इस जांच अभियान का नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने युवा वर्ग के युवाओं से अपील किया कि मोटरसाइकिल को नियंत्रण गति में चलाएं. ट्रिपल लोडिंग बिल्कुल प्रतिबंधित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >