West Champaran News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में आठ वारंटी भी शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
उत्पाद अधिनियम के तहत छह गिरफ्तार
पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.
इनमें उत्पाद अधिनियम के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस ने 10 अजमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया.
92.3 लीटर शराब और एक बाइक जब्त
पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अभियान में पुलिस ने 92 लीटर 300 मिलीलीटर अवैध शराब और एक बाइक जब्त की.
बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
वाहन जांच में 27 हजार रुपये जुर्माना
अभियान के दौरान वाहन जांच भी चलाया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
पुलिस के अनुसार, जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब तस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.
