छावनी में ट्रक से दबकर जख्मी पलंबर की भी हुई मौत

शहर के छावनी में रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन आरओबी के नीचे ट्रक से दबकर घायल हुए पलंबर मिस्त्री छावनी निवासी गुफरान आलम (27) की भी मौत शुक्रवार की देर रात हो गयी.

बेतिया.शहर के छावनी में रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन आरओबी के नीचे ट्रक से दबकर घायल हुए पलंबर मिस्त्री छावनी निवासी गुफरान आलम (27) की भी मौत शुक्रवार की देर रात हो गयी. परिजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे. इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गयी और कुशीनगर के एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. बानूछापर ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गुफरान आलम के शव का पोस्टमार्टम जीएमसीएच में करा परिजनों को सौंप दिया गया है. विदित हो कि शुक्रवार को छावनी आरओबी के नीचे अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एक युवक आर्यन कुमार की मौत हो गयी थी और गुफरान जख्मी हो गया था. देर शाम उसकी भी मौत हो गयी. इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या दो हो गयी. हालांकि अभी पुलिस ट्रक चालक की खोज में जुटी है. बानूछापर ओपी के जमादार धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुफरान ट्रक से दबकर जख्मी हो गए थे. उनकी चिकित्सा जीएमसीएच में चल रही थी. रात्रि आठ बजे के करीब उन्हें बेतिया से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी तबियत कुशीनगर में खराब हो गयी. गुफरान को कुशीनगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >