सावन में भव्य श्रृंगार से सजा सागर पोखरा शिव मंदिर.
सावन में सजा ऐतिहासिक सागर पोखरा
बेतिया का ऐतिहासिक सागर पोखरा शिव मंदिर सावन में आकर्षक श्रृंगार से सज गया है. मंदिर में शिव-पार्वती के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिलती है.
भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते शिवभक्त अमित गिरी
भोलेनाथ की आराधना में जुटे भक्त
सागर पोखरा शिव मंदिर में शिवभक्त अमित गिरी भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए. सावन में यहां जलाभिषेक और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.
सावन में आकर्षक सजावट से सजा पिउनीबाग शिव मंदिर.
रोशनी और फूलों से जगमगाया पिउनीबाग
बेतिया का ऐतिहासिक पिउनीबाग शिव मंदिर सावन में फूलों और रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया गया है. यह शिवालय लंबे समय से स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है
पिउनीबाग मंदिर में पूजा-अर्चना करते आचार्य उमेश शास्त्री.
मंत्रोच्चार के बीच शिव आराधना
पिउनीबाग शिव मंदिर में आचार्य उमेश शास्त्री विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए. मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान सावन की आध्यात्मिक आस्था को जीवंत करते हैं.
सावन में भव्य श्रृंगार से सजा सोमेश्वरनाथ धाम
सोमेश्वरनाथ धाम में उमड़ी आस्था
पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर सावन में भव्य श्रृंगार से सजा है. यहां बिहार के अलावा नेपाल और आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
सोमेश्वरनाथ धाम में पूजा-अर्चना करते स्वामी रविशंकर गिरी महाराज.
प्राचीन शिवधाम में भक्ति का रंग
अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरी महाराज पूजा-अर्चना करते हुए. प्राचीन शिवधाम में सावन की भक्ति और धार्मिक परंपरा का यह दृश्य श्रद्धा को और गहरा करता है.