राजहंस पब्लिक स्कूल में छात्र नेताओं ने ली शपथ, नेतृत्व की सौंपी गई जिम्मेदारी

रामगनर के राजहंस पब्लिक स्कूल में पहला शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना था. छात्र नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

West Champaran News: रामनगर नगर स्थित राजहंस पब्लिक स्कूल में प्रथम शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास करना था. विद्यालय के चारों हाउस के लिए चयनित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को बैज और कमरबंध पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

चारों हाउस के छात्र नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी

विद्यालय के उत्पल, बकुल, कादंबरी और पारिजात हाउस के लिए पढ़ाई, अनुशासन, व्यवहार और विद्यालयी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया. उत्पल हाउस से अल्का कुमारी कैप्टन एवं अंकित सिंह वाइस कैप्टन, बकुल हाउस से विनय कुमार यादव कैप्टन एवं अविका सोनी वाइस कैप्टन, कादंबरी हाउस से निखिल कुमार कैप्टन एवं स्नेहा सिंह वाइस कैप्टन तथा पारिजात हाउस से सौम्या राज कैप्टन एवं राघव तुलसयान वाइस कैप्टन बनाए गए.

नेतृत्व और अनुशासन का दिया गया संदेश

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील सर ने किया. उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका साक्षी सिंह, प्रधानाचार्य सोनू कुमार तिवारी एवं निदेशिका सुनीता सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.

व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर

निदेशिका सुनीता सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समारोह में वाइस प्रिंसिपल अनुप कुमार श्रीवास्तव, ज्योत्स्ना मैम समेत सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:बेतिया में विशेष वाहन जांच अभियान, कर नियमों के उल्लंघन पर 5 ट्रक सीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >