सेनवरिया में अजगर देख लोगों में फैली सनसनी, किया गया रेस्क्यू

इनरवा थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव में खेत में बुधवार वार को लगभग दस फुट लंबा अजगर सांप को देख लोगों में सनसनी फैल गयी.

मैनाटांड़. इनरवा थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव में खेत में बुधवार वार को लगभग दस फुट लंबा अजगर सांप को देख लोगों में सनसनी फैल गयी. प्रत्यक्षदर्शी शेख मालबाबू,अशोक शर्मा, विकास यादव, दिनेश राय, संजय ठाकुर, रामकिशुन शर्मा, शेषनाथ राम आदि ने बताया कि गांव के उत्तर शेख मालबाबू के खेत में अजगर देखने की सूचना लोगों को मिली. सूचना मिलते ही हम लोग गन्ना के खेत में पहुंचे गये. जहां पर लगभग दस फीट से ज्यादा की लंबाई में अजगर देखा गया. ग्रामीणों ने बड़े ही समझदारी और जद्दोजहद से दस फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर बोरा में बंद किया. लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >