Bagaha: 18 मई से 16 बोगियों के साथ चलेगी पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी, यात्रियों को राहत

बगहा रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. 18 मई से पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त बोगियां जुड़ने जा रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Bagaha News: बगहा और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. रेलवे ने 15201/15202 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में 18 मई से चार अतिरिक्त बोगियां जोड़ने का निर्णय लिया है. इसके बाद यह ट्रेन अब 12 के बजाय 16 बोगियों के साथ संचालित होगी.

बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

पिछले कई महीनों से इस ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही थी. यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने की मांग उठाई जा रही थी.

रेलवे के इस फैसले से बगहा, वाल्मीकिनगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

सांसद की पहल लाई रंग

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य राकेश सिंह ने बताया कि वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने इस मुद्दे को रेल मंत्री के समक्ष उठाया था.

बताया गया कि 23 मार्च को नई दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी में बोगियां बढ़ाने, एसी कोच जोड़ने और शौचालय सुविधाओं में सुधार की मांग रखी थी.

इसके बाद रेल मंत्रालय ने सकारात्मक पहल करते हुए ट्रेन में चार अतिरिक्त बोगियां जोड़ने का फैसला लिया. सांसद ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार जताया है.

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त बोगियां जुड़ने से ट्रेन में भीड़ कम होगी और यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी.

विशेष रूप से पटना आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >