ओरिया व थेथरी नदी उफान पर, सेमरवारी और भलुवाहिया गांव में घुसा बाढ़ का पानी

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के सेमरवारी और भलुवाहिया गांव में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ओरिया और थेथरी नदी में आई भीषण बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है.

Bettiah News: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के सेमरवारी और भलुवाहिया गांव में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हो गया है. गुरुवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद ओरिया और थेथरी नदी उफान पर आ गईं. जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ का पानी गांवों और आसपास के निचले इलाकों में फैल गया.

घरों और खेतों तक पहुंचा पानी

बाढ़ का पानी कई घरों के आसपास जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. उन्होंने प्रशासन से राहत एवं बचाव के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

प्रशासन ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. साथ ही लोगों से नदी किनारे नहीं जाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >