नौतन व लौरिया में जनता दरबार का आयोजन, कई मामलों का त्वरित निष्पादन

नौतन एवं लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसरों में शनिवार को राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

नौतन/लौरिया. नौतन एवं लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसरों में शनिवार को राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जनता दरबार का आयोजन किया गया. दोनों ही स्थानों पर अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.

नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार का संचालन अंचलाधिकारी अलका कुमारी एवं थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक परामर्श दिया. कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि जटिल मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. वहीं लौरिया अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने की. जनता दरबार में प्राप्त तीन नए आवेदनों पर ऑन द स्पॉट सुनवाई करते हुए तीनों मामलों का निष्पादन कर दिया गया. एक अन्य मामले में संबंधित पक्षों को आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कुछ लंबित मामलों में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया गया. मौके पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, प्रधान सहायक बृजेश कुमार, अरविंद राव, विवेक कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >