बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो रेफर

थाना क्षेत्र के हदही पुल के समीप गुरुवार के दोपहर बाद सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली गई.

बैरिया.थाना क्षेत्र के हदही पुल के समीप गुरुवार के दोपहर बाद सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली गई. घटना के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिसको लेकर ग्रामीणों ने बेतिया जीएमसीएच में इलाज के लिए भेजा, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार एक ही बाइक पर तीन लड़के सवार होकर गुरु पूर्णिमा को लेकर पिपरा घाट पर नहाने के लिए जा रहे थे. तभी बाइक का संतुलन खराब हो जाने के कारण बाइक पेड़ में जाकर टकराई. जिससे सुरेंद्र बर्मन के माथे में चोट लगने से घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया. जिसे इलाज करने के लिए परिजन ने अस्पताल ले जा रहे थे जो कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं डॉक्टर ने दोनों को गंभीर देखते हुए सुजल बर्मन तथा गोपी बर्मन को पटना रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >