आजादी की कहानी पर छात्रों का टेस्ट, आरएलएसवाई कॉलेज में क्विज में दिखा ज्ञान का दम

रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नीरज कुमार और कुंदन कुमार संयुक्त विजेता रहे, जिन्होंने ऐतिहासिक सवालों के जवाब देकर अपना ज्ञान प्रदर्शित किया.

Bettiah News: रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सोमवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया.

क्विज में नीरज कुमार और कुंदन कुमार रहे संयुक्त विजेता

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से नीरज कुमार और कुंदन कुमार ने हासिल किया. अंजलि कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रिद्धि कुमारी और बिट्टू कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

पलक कुमारी ने चौथा तथा किशन कुमार ने पांचवां स्थान हासिल किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला.

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सवालों पर विद्यार्थियों ने दिया जवाब

क्विज प्रतियोगिता में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय आंदोलन और देश के स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए. विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी ऐतिहासिक जानकारी और ज्ञान का प्रदर्शन किया.

शिक्षकों ने निभाई सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. दीपक चौबे, डॉ. धनंजय पाण्डेय, डॉ. रामचंद्र पासवान, डॉ. श्लेषा सचिंद्र और डॉ. राकेश राय ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

राष्ट्रीयता की भावना मजबूत करने वाला आयोजन : प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ उनमें राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन है.

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की महान विरासत से परिचित कर विकसित भारत के नवनिर्माण में भागीदारी के लिए तैयार करना जरूरी है.

कार्यक्रम प्रभारी ने जताया आभार

कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अजय पासवान ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक आयोजनों से विद्यार्थियों में इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समझ और रुचि बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: 22 चक्कों वाला हाइवा चार साल से सड़क पर क्यों खड़ा है? नवलपुर में ग्रामीणों की बढ़ी चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >