Bettiah News: पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना मिलने पर नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ससुराल की दूसरी मंजिल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ससुराल की दूसरी मंजिल से मिला शव
मृतका की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के डवरिया वार्ड संख्या-7 निवासी पल्लवी कुमारी (28) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मच्छरगावा वार्ड संख्या-9 निवासी शिवपूजन राम की पुत्री थीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
चंडीगढ़ में रहते हैं पति
जानकारी के अनुसार पल्लवी कुमारी के पति तारकेश्वर कुमार मजदूरी के लिए चंडीगढ़ में रहते हैं. घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार
