नरकटियागंज मगध शुगर में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, 723 कर्मचारियों और परिजनों की हुई जांच

मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, नरकटियागंज इकाई ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया. इस शिविर में 723 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं प्रदान की गईं.

West Champaran News: मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, नरकटियागंज इकाई परिसर में शुक्रवार को कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया. अनुमंडल अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 723 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई. चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराईं.

Narkatiaganj News: यूनिट हेड ने किया मेडिकल कैंप का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन यूनिट हेड रविन्द्र कुमार तिवारी ने किया. इस दौरान डिप्टी यूनिट हेड राजीव त्यागी, जितेन्द्र शर्मा, परमवीर सिंह, अजय कुमार, राज सिंह एवं सुधीर मिश्रा सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

723 कर्मचारियों और परिजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैज़ुल्लाह और डॉ. कमलेश झा ने शिविर में पहुंचे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की. कुल 723 लोगों की जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और दवाइयां उपलब्ध कराईं.

मेडिकल टीम ने संभाली कैंप की व्यवस्था

शिविर की चिकित्सा एवं व्यवस्थागत जिम्मेदारी कंपनी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अवध किशोर सिंह और कंपाउंडर निर्पेंद्र दुबे ने संभाली. उन्होंने कैंप के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया.

एचआर टीम ने आयोजन में निभाई अहम भूमिका

मेडिकल कैंप को सफल बनाने में कंपनी की एचआर टीम के राकेश रोशन, बादल मिश्रा, संजय शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कर्मचारियों और उनके परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने पर कंपनी प्रबंधन की पहल की सराहना की.

कर्मचारियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के मेडिकल कैंप और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही.

यह भी पढ़ें:कमर तक पानी में ड्यूटी, बिना पुल ऐसे भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रहे SSB जवान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >