Narkatiaganj Special Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच नरकटियागंज होकर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है. समस्तीपुर मंडल ने इस रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. इससे पश्चिम चंपारण के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा.
रेलवे के अनुसार, आनंद विहार से लौकहा बाजार और लौकहा बाजार से आनंद विहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की सेवा अगस्त तक जारी रहेगी. वहीं रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सितंबर तक किया जाएगा.
आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल कब तक चलेगी?
गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल का परिचालन 13 अगस्त तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी.
वहीं, गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी.
यह स्पेशल ट्रेन झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर के रास्ते चलेगी.
रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल सितंबर तक चलेगी
गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल और गाड़ी संख्या 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल का परिचालन भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है.
रेलवे के अनुसार, दोनों ट्रेनों का परिचालन 26 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को जारी रहेगा.
यात्रियों को मिलेगी राहत
स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ने से नरकटियागंज और पश्चिम चंपारण के यात्रियों को लंबी दूरी के साथ रक्सौल रूट पर भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिलती रहेगी.
फिलहाल रेलवे की ओर से घोषित अवधि के अनुसार आनंद विहार-लौकहा बाजार रूट की स्पेशल ट्रेन अगस्त तक और रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल सितंबर तक चलती रहेगी.
