कृषि बाजार समिति की जर्जर सड़क पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, सड़क जाम की चेतावनी

नरकटियागंज कृषि बाजार समिति की जर्जर सड़कों और जलजमाव से परेशान कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

Bettiah News: नगर के वार्ड संख्या-3 स्थित कृषि बाजार समिति परिसर की जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान कारोबारियों एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा. सब्जी विक्रेताओं, थोक कारोबारियों और मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बलथर सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Narkatiaganj News: जलजमाव से बाजार की व्यवस्था चरमराई

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद कृषि बाजार समिति की सड़क घुटने तक कीचड़ और पानी से भर गई है. पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक, टेंपो और मालवाहक वाहन भी फंस रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी सब्जी, फल एवं अन्य सामान ढोने वाले वाहन चालकों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक राशन पहुंचाने वाली सेविकाओं को हो रही है.

कारोबार पर भी पड़ रहा असर

व्यापारियों का कहना है कि कृषि बाजार समिति में प्रतिदिन आठ से दस लाख रुपये का कारोबार होता है. नियमित टैक्स और शुल्क वसूले जाने के बावजूद सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं. खराब सड़क के कारण ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है. कई थोक व्यवसायियों ने मजबूरी में मुख्य मार्ग पर दुकानें स्थानांतरित कर दी हैं, लेकिन वहां भी सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है.

सड़क जाम की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बलथर सड़क को जाम कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद और अनुमंडल प्रशासन की होगी.

यह भी पढ़ें: लौरिया-बगहा NH पर स्कार्पियो और टेम्पू की टक्कर, चालक गंभीर घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >