West Champaran News: नरकटियागंज नगर के सब्जी मार्केट स्थित एक किराये के मकान में शुक्रवार सुबह फ्लोर सेलिंग के दौरान चार फीट ऊंची टेबल से गिरकर मुजफ्फरपुर निवासी 53 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई. साथियों ने मजदूर को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
Narkatiaganj News: फ्लोर सेलिंग के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बड़िलवाड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय धनेश राम के रूप में हुई है. मृतक के साले ऋतिक रोशन ने पुलिस को बताया कि धनेश राम आईएफएल फाइनेंस कार्यालय में फ्लोर सेलिंग का काम कर रहे थे.
काम के दौरान वह करीब चार फीट ऊंची टेबल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गए.
साथियों ने अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद साथियों ने धनेश राम को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. समीर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर की मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर ली घटना की जानकारी
सूचना मिलने पर शिकारपुर थाना के दारोगा जीवेश कुमार, रामजी पासवान एवं अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली.
शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र अमित कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.
यह भी पढ़ें: कमर तक पानी में ड्यूटी, बिना पुल ऐसे भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रहे SSB जवान
