Bettiah : नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेजंर ट्रेन रद्द, परेशानी

नरकटियागंज व गोरखपुर जंक्शन के बीच चलने वाली एक जोड़ी सवारी गाड़ी मंगलवार को रद्द हो गयी.

नरकटियागंज . नरकटियागंज व गोरखपुर जंक्शन के बीच चलने वाली एक जोड़ी सवारी गाड़ी मंगलवार को रद्द हो गयी. ट्रेन रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55096 एवं नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 55039 अचानक रद्द होने के कारण यात्री को परेशानी उठानी पड़ी. .यात्रियों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह जाने वाली सवारी गाड़ी से सफर करने के लिए जब जंक्शन पर पहुंचे तो अचानक रद्द की घोषणा की गई. बता दें कि दो दिन पहले भी नरकटियागंज से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक जोड़ी सवारी गाड़ी रद्द कर दी गयी थी. स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेनो के रद्द किये जाने से रेल यात्रियो में अफरा तफरी मच जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh kumar

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >