बिजली चोरी में फंसे नरकटियागंलज शहरी क्षेत्र के 15 उपभोक्ता, एफआईआर दर्ज

नरकटियागंज में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। 15 उपभोक्ताओं पर FIR दर्ज की गई है और लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

Narkatiaganj News: बिजली विभाग ने विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए 15 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. कनीय विद्युत अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर यह कार्रवाई की गई. इस संबंध में शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

विभिन्न उपभोक्ताओं पर लगाया गया जुर्माना

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि पाण्डेय टोला की स्नेहा श्रीवास्तव पर सबसे अधिक 61,698 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा ब्लॉक रोड के सोनू कुरैशी पर 47,313 रुपये, हाई स्कूल चौक के विनोद कुमार पर 44,034 रुपये, मदरसा दिउलिया की नजबुन नेशा पर 43,943 रुपये, श्रीमती शमशाद पर 36,487 रुपये, सब्जी मंडी के सागर कुमार पर 33,518 रुपये, अशोक कुमार पर 28,110 रुपये, रविशंकर एवं श्याममुरारी गुप्ता पर 26,946-26,946 रुपये, रिंकु हसन पर 25,648 रुपये, रजनीश श्रीवास्तव पर 22,849 रुपये, शत्रुघ्न ठाकुर पर 21,254 रुपये, शिवगंज वार्ड-8 के मनीष कुमार पर 19,206 रुपये तथा मनोरमा कुमारी पर 17,458 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण के 42 मुखिया अध्ययन भ्रमण के लिए उत्तर प्रदेश रवाना

विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिजली विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली का वैध कनेक्शन लेकर ही उपयोग करें और विद्युत चोरी से बचें. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >