शौच करने गई महिला की गला रेतकर हत्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई औश्र शव को गांव के बगल सरेह स्थित कब्रिस्तान में फेंक दिया गया.

योगापट्टी . स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई औश्र शव को गांव के बगल सरेह स्थित कब्रिस्तान में फेंक दिया गया. मृत महिला शनिवार की देर शाम घर से शौच करने सरेह में गई थी. उसी समय से वह गायब बतायी जा रही है. उसका शव रविवार की सुबह गांव के सरेह के कब्रिस्तान में अर्धनग्न अवस्था में मिला. ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर पुलिस टीम के साथ पहुंच घटना की तहकीकात में जुटे हैं. मृतिका की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावा निवासी राजेश महतो की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है. घटना की जांच के लिए पुलिस की स्वांन दास्ता की टीम पहुंच घटनास्थल से लेकर मृतिका के घर बिशुनपुरवा गांव तक जांच कर रही है. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच पोस्टमाईटम हेतु भेज दी है. जानकारी के अनुसार बीते सात जुलाई को ललिता के साथ गांव के ही कुछ लोगों से साथ विवाद हुआ था. इस बावत ललिता देवी ने थाना में आवेदन दी थी. अब ललिता की हत्या गला रेतकर कर शव को अर्धनग्न हालत में फेकने की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया. घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ रजनीश कांत ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या कर शव को सरेह में फेका गया है. पुलिस बारिकियों से जांच कर रही है. पुलिस जल्द ही हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर कांड का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी. उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है. घटनास्थल पर दरोगा रानी कुमारी अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी व सिपाही उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >