मुंबई में हत्या कर 12 साल से फरार था आरोपित, नरकटियागंज से दबोचा गया

मुंबई में अपने ही दोस्त की हत्या कर 12 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित को मुंबई पुलिस ने शिकारपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है.

नरकटियागंज. मुंबई में अपने ही दोस्त की हत्या कर 12 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित को मुंबई पुलिस ने शिकारपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महानंद मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र को नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वह सहोदरा थाना क्षेत्र के कामता फार्म निवासी सूर्यकांत मिश्र का पुत्र है.शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे मुन्ना मिश्र को गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. महाराष्ट्र के नवघर थाना क्षेत्र की टीम में शामिल एएसआई पुष्पेन्द्र थापा और संजय शिंदे ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया.थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मुन्ना मिश्र नवघर थाना, महाराष्ट्र के कांड संख्या 165/12 में दर्ज हत्या के मामले का मुख्य अभियुक्त है. वह वर्ष 2012 से फरार चल रहा था. बताया जाता है कि उसने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी और वारदात के बाद नरकटियागंज आकर पहचान छिपाकर रह रहा था.पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महाराष्ट्र पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >