एमजेके कॉलेज में एग्जाम के दूसरे दिन भी एक्शन, कदाचार करते पकड़ी गईं दो छात्राएं निष्कासित, एक मुन्ना भाई समेत अब तक सात परीक्षार्थियों पर गिरी गाज

बेतिया के एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को भी कदाचार पर कार्रवाई हुई. नकल करते पकड़ी गईं दो छात्राएं निष्कासित, पहले दिन सोमवार को पांच परीक्षार्थियों पर हुई थी कार्रवाई और एक मुन्ना भाई भी पकड़ा गया था.

बेतिया न्यूज: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा में कदाचार करने वाले परीक्षार्थियों पर एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई हुई. मंगलवार को परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़ी गईं दो छात्राओं को तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. दोनों छात्राएं राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया की बताई गई हैं. लगातार दूसरे दिन कार्रवाई से परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही.


परीक्षा के दौरान पकड़ी गईं दोनों छात्राएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एमजेके कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर छठे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी. केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों की ओर से परीक्षार्थियों की सघन निगरानी की जा रही थी. इसी दौरान दो छात्राएं कदाचार करते पकड़ी गईं. मामले की जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंदु शुक्ला को दी गई. जांच के बाद दोनों परीक्षार्थियों को नियमानुसार परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.


पहले दिन पांच पर गिर चुकी है गाज

एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला परीक्षा के पहले दिन से ही जारी है. पहले दिन पांच परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया था. इस दौरान एक ऐसा मामला भी सामने आया था, जिसने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे. एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने पहुंच गया था. जांच के दौरान उसके मुन्ना भाई होने का मामला सामने आया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.


दूसरे दिन भी दो छात्राओं पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

पहले दिन पांच परीक्षार्थियों और एक मुन्ना भाई पर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन दो छात्राओं के निष्कासन से परीक्षा केंद्र पर कदाचार के खिलाफ सख्ती साफ नजर आ रही है. लगातार हो रही कार्रवाई के कारण परीक्षार्थियों में भी खलबली मची हुई है. परीक्षा केंद्र प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.


सघन निगरानी के बीच हो रही परीक्षा

महाविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंदु शुक्ला ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए केंद्र पर सघन निगरानी की जा रही है. परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है.


प्राचार्य ने साफ कहा- कदाचार किया तो कार्रवाई तय

महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी परीक्षार्थी को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर निगरानी आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


अब तक की कार्रवाई एक नजर में

• परीक्षा के पहले दिन पांच परीक्षार्थी निष्कासित

  • पहले दिन दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई
  • परीक्षा के दूसरे दिन दो छात्राएं कदाचार करते पकड़ी गईं
  • दोनों छात्राएं राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया की बताई गईं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >