विद्यालय में महिला एचएम के साथ बदसलूकी

प्राथमिक विद्यालय संतपुर कुंड में महिला एचएम के साथ गाली गलौज कर बदसलूकी करने व मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

नौतन. प्राथमिक विद्यालय संतपुर कुंड में महिला एचएम के साथ गाली गलौज कर बदसलूकी करने व मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित एचएम पुष्पा जोसेफ ने चंद्र किशोर मुखिया को नामजद किया है. बताया कि 13 मार्च को वह विद्यालय में थी. आरोपी विद्यालय में घुसकर अपने बच्चों के छात्रवृत्ति राशि की उठाव कर एचएम द्वारा हजम करने की बात कहकर गाली गलौज कर बैग व अन्य समान छीनने तथा इज्जत लूटने की बात कह एक अन्य महिला को विद्यालय में बुलाकर गाली गलौज करने लगा. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >