प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत

मानपुर थाना क्षेत्र के तिलोजपुर निवासी मदन राम के पुत्र सोनीलाल राम (20 वर्ष ) का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी है.

इनरवा/मैनाटाड़ . मानपुर थाना क्षेत्र के तिलोजपुर निवासी मदन राम के पुत्र सोनीलाल राम (20 वर्ष ) का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. तिलोजपुर गांव निवासी मदन राम का पुत्र सोनीलाल राम जीविकोपार्जन के लिए एक महीना पूर्व दिल्ली गया था. एक सप्ताह पूर्व सोनीलाल राम काम के दौरान तीन मंजिला छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ में काम कर रहे अन्य साथियों नेउसे पास के अस्पताल पहुंचाया. उसके पिता मदन राम भी दिल्ली गये हैं. शनिवार को सोनीलाल राम की मौत इलाज के दौरान हो गयी. दिल्ली पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. उधर खबर मिलते ही तिलोजपुर में रह रहे परिवारजनों में भी कोहराम मच गया. गां

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >