132 सरकारी स्कूलों में हुई गणित की परीक्षा, आठवीं के छात्रों ने कहा- इस बार पेपर रहा मुश्किल

प्रखंड के 132 सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा का दूसरा दिन गणित विषय के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कक्षा 8 के अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत कठिन बताया। जानें परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी।

Mathematics Exam: प्रखंड के 132 सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को त्रैमासिक परीक्षा के दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के बाद कक्षा आठ के अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत कठिन बताया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

दो पालियों में हुई परीक्षा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी. दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए.

परीक्षा के दौरान सभी विद्यालयों में शिक्षकों की निगरानी में अनुशासन बनाए रखा गया और विभागीय निर्देशों का पालन किया गया.

कक्षा आठ के विद्यार्थियों को सोचने पड़े ज्यादा जवाब

मध्य विद्यालय इनरवा की प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रश्नपत्र में कई ऐसे प्रश्न शामिल थे, जिनका उत्तर देने में विशेष रूप से कक्षा आठ के विद्यार्थियों को अधिक समय और सोच-विचार करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि कठिनाई के बावजूद विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग और गंभीरता के साथ परीक्षा दी.

ई-शिक्षाकोष के प्रश्नपत्र से हुई परीक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सभी 132 विद्यालयों में ई-शिक्षाकोष से प्राप्त प्रश्नपत्रों के आधार पर त्रैमासिक परीक्षा आयोजित की जा रही है.

उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई तथा शिक्षा विभाग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का विद्यालयों में सख्ती से पालन कराया गया.

शैक्षणिक प्रगति का होगा मूल्यांकन

प्रखंड शिक्षा कार्यालय के अनुसार, त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और विषयगत समझ का आकलन करना है. परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे की शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षण पद्धति को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >