फंदा से लटकती मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ निवासी संजीव राव की पत्नी नेहा देवी की लाश पुलिस ने गले में फंदा डाल लटकती मिली है.

बैरिया. थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ निवासी संजीव राव की पत्नी नेहा देवी की लाश पुलिस ने गले में फंदा डाल लटकती मिली है. उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्राप्त सूचना के अनुसार पति और पत्नी में पूर्व से भी किसी बात को लेकर अनबन चलता था. इस बीच सोमवार को नेहा की लाश फंदे से लटकती हुई मिली. उसका पति संजीव अपने साला के पास फोन लगाकर इसकी सूचना दी. संजीव के साले ने कहा कि मैं आ रहा हूं. इसके कुछ देर बाद जब संजीव घर में गया तो देखा कि उसका कमरा बंद है. उसने कमरा खुलवाने की कोशिश की लेकिन नेहा ने कमरा नहीं खोला, जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजे को तोड़कर अंदर लोग गए तो देखा कि नेहा फंदे से लटकी हुई है. आनन – फानन में नेहा को फंदे से उतर गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद नेहा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. नेहा के पति संजीव राव, ससुर चंद्रभूषण राव तथा सास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. अभी आवेदन नहीं मिला है. मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >