सिकटा. गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में एक विवाहित महिला ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या कर ली. मृत महिला की पहचान धर्मेन्द्र सहनी की पत्नी रंजू देवी (30) के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया निवासी फगुनी सहनी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. हालांकि अभी इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. शिकायत मिलने पर उसके अनुरूप कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि महिला चौथे प्रयास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके पहले तीन बार उसके मरने के प्रयास को उसके बच्चों ने असफल कर दिया था. उसका पति करीब चार महीने पहले कमाने के लिए बाहर गया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. उसे एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं. सबसे बड़ा आठ साल का पुत्र है. ग्रामीणों के समक्ष बच्चों ने बताया कि फंदा से लटकने से पहले वह नानी से बात की थी. कहा था कि आप लोग आइये. मैं फांसी लगाकर मर जाउंगी. उसकी मां ने फांसी नहीं लगाने की बात बताकर आने को भी कही थी. बावजूद इसके महिला ने आत्महत्या कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
