'मन की बात' सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का संदेश, हर नागरिक निभाए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 'मन की बात' कार्यक्रम सुनकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्पों को ऊर्जा देने की बात कही.

Narkatiaganj News: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को प्रखंड के हरसरी गांव स्थित अपने आवास (बूथ संख्या-221) पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय परिवारजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया.

कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

सेवा, स्वच्छता और विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सेवा, समर्पण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास की इस यात्रा में अपनी भूमिका निभाए.

'मन की बात' में कारगिल विजय दिवस का भी हुआ उल्लेख

कार्यक्रम के ताजा एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भारत के युवा अपनी प्रतिभा और नवाचार से दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं. साथ ही आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी प्रगति और स्वदेशी रक्षा क्षमता को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया.

कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए समाज में स्वच्छता, जनसेवा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और विकसित भारत के लक्ष्य से देशवासियों को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >