हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति झुलसा, रेफर

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह अचानक 40 वर्षीय व्यक्ति हाई टेंशन तार की चपेट मे आने से बुरी तरह झुलस गया.

बगहा. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह अचानक 40 वर्षीय व्यक्ति हाई टेंशन तार की चपेट मे आने से बुरी तरह झुलस गया.स्थानीय लोगों की सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ. तारिक नदीम ने घायल की प्राथमिक उपचार किया और घायल की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ. तारिक नदीम ने बताया कि घायल के शरीर के ऊपरी भाग करीब 40 प्रतिशत झुलस गया है. बेहतर इलाज की जरूरत है. जिसको देखते हुए रेफर कर दिया गया है. चिकित्सक ने बताया कि घायल की पहचान रजवटिया गांव निवासी 40 वर्षीय मलख चौधरी के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >