भूमि अधिकार को लेकर माले का प्रदर्शन 14 जुलाई को, किसानों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक

वाल्मीकिनगर के ठाढ़ी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद भूमि अधिकार को लेकर गरमागरम बहस छिड़ गई है। भाकपा (माले) नेता बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर 14 जुलाई को अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

Valmikinagar News: वाल्मीकिनगर के ठाढ़ी गांव में वन विभाग की हालिया कार्रवाई के बाद भूमि अधिकार का मुद्दा गरमा गया है. भाकपा (माले) नेता एवं पूर्व सिकटा विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और वन विभाग की कार्रवाई तथा भूमि संबंधी मुद्दों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा.

भूमि का परचा देने की उठाई मांग

बैठक में बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वर्षों से भूमि पर खेती और आवास के रूप में रह रहे परिवारों को हटाने के बजाय सरकार उन्हें वैध भूमि परचा उपलब्ध कराए. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है.

वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल

माले नेता ने आरोप लगाया कि वन विभाग की कार्रवाई में करीब पांच एकड़ में लगी गन्ने की फसल नष्ट कर दी गई, जिससे किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है. उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

साथ ही सात परिवारों की झोपड़ियां हटाए जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की.

14 जुलाई को प्रदर्शन का आह्वान

बैठक में माले ने 14 जुलाई को अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की. पार्टी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, पर्चाधारी परिवारों के भूमि अधिकार, रोजगार और मजदूरों के अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा.

ग्रामीणों से आंदोलन में शामिल होने की अपील

बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह संघर्ष भूमि, आवास और सम्मानजनक जीवन के अधिकार से जुड़ा है. उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से 14 जुलाई के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की.

बैठक में दिनेश कुशवाहा, बालदेव मुखिया, आनंद कुमार, गरम लाल, रामा धागड़, फूल मोहम्मद, उत्तर मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >