Independence day: मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन-बान-शान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया. ध्वजारोहण के बाद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी. विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने आकर्षक झांकियां निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया.
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ने फहराया तिरंगा
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने तिरंगे को सलामी दी. मौके पर बीडीओ दीपक राम, सीओ सुमंत कुमार, पीओ अमृतेश कुमार, कृष्णा प्रसाद और ऐनुलहक अंसारी मौजूद रहे. अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया.
थानों से अस्पताल और कार्यालयों तक दिखा उत्साह
इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मैनाटाड़ थाना में थानाध्यक्ष बब्लू कुमार, इनरवा थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुरुषोत्तमपुर थाना में थानाध्यक्ष कमलेश भगत, मानपुर थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार और भंगहा थाना में एसएचओ रौशन कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया. सीएचसी में डॉ. विजय कुमार चौधरी, बीआरसी में बीईओ नीरज कुमार, पशु अस्पताल में टीवीओ अरमानुल्लाह, एसबीआई में सीतांशु शेखर, इनरवा एसएसबी में सहायक कमांडेंट अंकित कुमार और पावर ग्रिड में जेई देव ऋषि ने तिरंगे को सलामी दी.
पंचायतों में भी लहराया राष्ट्रध्वज
मैनाटाड़ पंचायत में मुखिया रामप्रवेश हाजरा, टोला चपरिया में मुखिया महमद नेजामुद्दीन, बरवा में मुखिया बिंदा प्रसाद, सुखलही में मुखिया पूजा कुमारी, मधुरी में मुखिया सदरूल नेशा और पुरैनिया में मुखिया प्रतिनिधि अनिसुल आजम ने ध्वजारोहण किया. समारोह में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. विद्यालयों के छात्रों की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे प्रखंड में दिनभर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही.
