सुल्तानगंज के नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मधुबनी के युवक की मौत

धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य का पुत्र की सुल्तानगंज नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी.

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य का पुत्र की सुल्तानगंज नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम तमकुहा गांव से करीब 50 लोगों का जत्था बस से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ था. जत्था में अपने पिता के साथ शामिल वार्ड नंबर 5 की वार्ड सदस्य आशा देवी पति नगीलाल गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद गुप्ता सुल्तानगंज नदी में स्नान करने गया और गहरे पानी में चले जाने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गयी. इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया फारुख अंसारी ने बताया कि गोविंद गुप्ता के शव की खोज किया जा रहा है. वहीं विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने इसकी सूचना विधायक को दिया. जिसके बाद वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह घर पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बधाया है और गोविंद के शव खोजने के लिए संबंधित जिलाधिकारी से संपर्क स्थापित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >