गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से मदारपुर का सड़क संपर्क भंग

प्रखंड के चौमुखा पंचायत के वार्ड नंबर नव के मदारपुर गांव में गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से मदारपुर गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया.

योगापट्टी. प्रखंड के चौमुखा पंचायत के वार्ड नंबर नव के मदारपुर गांव में गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से मदारपुर गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया. मुख्य सड़क पर दस फीट पानी होने के कारण लोग परेशान है. करीब पंद्रह वर्षों से मदारपुर गांव के लोगों को परेशानी बढ़ गई है. जिससे नाराज ग्रामीणों को स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय वार्ड सदस्य महेंद्र चौधरी, जानकी देवी, माया देवी, जिलेबी देवी, मुन्नी देवी, मलूं चौधरी, संतोष चौधरी, जितेंद्र यादव आदि ने बताया कि चंदा से बनाया गया चचरी पुल पानी में डूब गया है और गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से मुख्य सड़क पर दस फीट पानी हो जाने से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य उसका संपर्क भंग हो गया है. जिसको देखते हुए सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे मीठा पकाने वाले कड़ाह से लोग आवागमन करने को मजबूर हैं. मुखिया मुकेन्द्र यादव ने बताया कि मदारपुर गांव में जाने के लिए दर्जनों बार स्थानीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से पुल का मांग की गई थी लेकिन अभी तक नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >