गैंगवार में शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या

बथना व फुलियांखांड़ के बीच सरेह में शराब तस्कर की गोली मार हत्या कर दी गयी है. घटना बीती रात की है.

बेतिया/बैरिया . बैरिया थाना क्षेत्र के बथना व फुलियांखांड़ के बीच सरेह में शराब तस्कर की गोली मार हत्या कर दी गयी है. घटना बीती रात की है. सुबह में पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. उसकी पहचान नौतन थाने के खलवा खाप टोला निवासी बुलेट पटेल के रूप में हुई है. शव के समीप से बोरा में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. ग्रामीण इसे शराब तस्करी के मामले में गैंगवार की घटना मान रहे हैं. सदर एसडीपीओ दो रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि बुलेट को यहां बुलाकर गोली मारी गयी है. गर्दन के नीचे गोली लगी है. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है. इसमें तीन-चार व्यक्तियों का हाथ लग रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात्रि 11 बजे दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी. हालांकि इस तरह की आवाज हमेशा यहां आती रहती है. इसीलिए किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. एसडीपीओ ने बताया कि बुलेट शराब की तस्करी करता था. बैरिया थाने में 2020 में उस पर शराब कांड में प्राथमिकी दर्ज है. उसमें वह जेल भी गया है. बुलेट के पिता रामचंद्र पटेल ने बताया है कि उसके घर पर शनिवार की शाम मुकेश, उमेश यादव और स्वायत मियां आये थे. घर से बुलाकर बुलेट को ले गये. वैसे पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >