शराब व बाइक बरामद, एक धराया

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान शराब व बाइक को जब्त किया है.

नौतन . पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान शराब व बाइक को जब्त किया है. वहीं एक आरोपित को शराब व बाइक के संग गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी मंझरिया थाना स्थित बाजार का सोनू कुमार बताया गया है. अभियान नेतृत्व रहे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने तथा शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा शनिवार की संध्या थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गयी इस दौरान दक्षिण तेल्हुआ के रूपेश यादव के घर से रॉयल स्टॉग की 24 बोतल और बनकटवा पीपल चौंक से सोनू कुमार को पकड़ा गया. जिसकी बाईक की डिक्की से एटपीएम फ्रुटी के 25 पीस बरामद किए गए. वहीं उतर तेल्हुआ ढेरा टोला गांव के समीप चंद्रावत नदी के पास से पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से एटपीएम फ्रुटी के 32 पीस जब्त किया है. तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >