छपरा में BDO पर हमले के विरोध में लौरिया में काली पट्टी बांधकर किया काम, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

बिहार के छपरा में दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) के घायल होने के विरोध में लौरिया में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया. अधिकारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई गई है.

Bettiah News: सारण जिले के छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) के घायल होने के विरोध में सोमवार को लौरिया प्रखंड कार्यालय में सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया. बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर लौरिया के बीडीओ संजीव कुमार ने काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्यों का निष्पादन किया.

इस दौरान अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई.

छपरा की घटना पर जताई चिंता

बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक और रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

संघ का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना अधिकारियों की तैनाती चिंता का विषय है.

सुरक्षा उपकरण और स्थायी सुरक्षा कर्मियों की मांग

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने सरकार से मांग की है कि बीडीओ को बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट और शील्ड उपलब्ध कराई जाए. इसके साथ ही संवेदनशील ड्यूटी के दौरान स्थायी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, विशेष बीमा सुविधा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध

संघ ने कहा है कि जब तक अधिकारियों की सुरक्षा से जुड़ी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक राज्यभर के बीडीओ काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे. लौरिया प्रखंड कार्यालय में भी इसी क्रम में सोमवार को विरोध दर्ज कराया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >