लाल बाजार स्थित बेतिया राज गणेश मंदिर में पूजा करते व प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

‘ॐ गं गणपतये नमः’ से गूंजा बेतिया, लाल बाजार से कोतवाली चौक तक चार जगहों पर विराजे लाल बाग के राजा, रात तक चलता रहा दर्शन

‘ॐ गं गणपतये नमः’ के मंत्रों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा बेतिया भक्तिमय हो उठा. लाल बाजार में लाल बाग के राजा के भव्य दरबार से लेकर शहर के अन्य पूजा स्थलों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. आखिर गणपति के दर्शन के लिए देर रात तक क्यों जुटे रहे लोग? देखिए गणेश चतुर्थी पर बेतिया में दिखी भक्ति और उत्सव की पूरी तस्वीर.

बेतिया न्यूज: गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को पूरा बेतिया गणपति भक्ति में डूबा नजर आया. शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गयीं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. गणपति बप्पा के जयकारों से पूजा स्थल गूंजते रहे. दोपहर बाद शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा.


चार स्थानों पर सजे पंडाल, आकर्षण का केंद्र बना गणपति दरबार

शहर में लाल बाजार स्थित ऐतिहासिक बेतिया राज गणेश मंदिर समेत चार प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी. लाल बाजार के अलावा कोतवाली चौक, लादूराम गोला तथा कालीबाग बुलाकी सिंह चौक पर आकर्षक पंडाल तैयार कर गणपति की पूजा की गयी. शाम होते ही इन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. रोशनी और सजावट से सजे पंडालों में गणपति के दर्शन के लिए लोग परिवार के साथ पहुंचे.


बेतिया राज गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

लाल बाजार स्थित ऐतिहासिक बेतिया राज गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में राजा सिंघानिया ने पत्नी वर्षा सिंघानिया के साथ यजमान के रूप में मुख्य पूजा संपन्न करायी. इस दौरान महेश काजरिया, नीरज चौधरी, अभय जायसवाल समेत पूजा समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग किया.

लाल बाजार स्थित बेतिया राज गणेश मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

मंत्रोच्चार और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

लाल बाजार स्थित ऐतिहासिक बेतिया राज गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में राजा सिंघानिया ने पत्नी वर्षा सिंघानिया के साथ यजमान के रूप में मुख्य पूजा संपन्न करायी. इस दौरान महेश काजरिया, नीरज चौधरी, अभय जायसवाल समेत पूजा समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग किया.


बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दिखा उत्साह

गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. महिलाएं भी बड़ी संख्या में पूजा स्थलों पर पहुंचीं. शाम ढलते ही पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गयी. देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा. पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया.

बेतिया राज गणेश मंदिर में उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

रोशनी और सजावट ने बढ़ायी उत्सव की रौनक

शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर की गयी आकर्षक सजावट और रोशनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडालों में गणपति की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं. पूरे इलाके में भक्ति गीत, जयघोष और पूजा-अर्चना के कारण उत्सवी माहौल बना रहा.

बेतिया राज मंदिर में सजा गणपति का भव्य दरबार| Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >