उप कारा बगहा में कैंप लगा 53 बंदियों का बना श्रम कार्ड

उप कारा बगहा में विभिन्न वादों में सजा काट रहे बंदियों का श्रम कार्ड योजना के तहत लाभ मिल सके इसको लेकर सोमवार को श्रम कार्ड बनाने संबंधित कैंप का आयोजन किया गया.

बगहा. उप कारा बगहा में विभिन्न वादों में सजा काट रहे बंदियों का श्रम कार्ड योजना के तहत लाभ मिल सके इसको लेकर सोमवार को श्रम कार्ड बनाने संबंधित कैंप का आयोजन किया गया. उक्त जानकारी देते हुए उप कारा बगहा के कारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि श्रम कार्ड कैंप में कुल 53 पुरुष बंदियों का निबंधन कराया गया. साथ ही बंदियों की जांच पड़ताल करते हुए कैंप में उपस्थित श्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार की देखरेख में बंदियों का श्रम कार्ड बनाया गया. ताकि बंदियों को भी सरकार के श्रम योजना का लाभ मिल सके. वही जेलर प्रकाश कुमार ने बताया कि उप कारा में वर्तमान में कुल 254 बंदी है. जिसमें 15 महिला व चार बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनता के साथ जेल में सजा काट रहे बंदियों का भी लाभ मिले इसको लेकर समय-समय पर कैंप लगाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >