बेतिया: बारिश आई तो स्कूल की राह बंद, कीचड़ और जलजमाव से छात्र परेशान

नौतन प्रखंड में बारिश के बाद स्कूली सड़क कीचड़ और जलजमाव से बदहाल है. छात्र-छात्राएं और शिक्षक विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. लगातार गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है.

Bettiah News: बेतिया. नौतन प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं मध्य विद्यालय, खडडा कुंजलही के सामने सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है. बारिश के बाद सड़क पर लबालब कीचड़ और जलजमाव हो जाने से छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. बदहाल सड़क पर आए दिन छात्रों के गिरने की बात भी सामने आ रही है.

विधालय के सामने खंडहर सडक

Nautan News: स्कूल जाने की राह बनी मुश्किल

विद्यालय के सामने सड़क खंडहर में तब्दील हो चुकी है. बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से छात्रों को उसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है. कई बार जलजमाव इतना अधिक हो जाता है कि विद्यालय जाने का रास्ता स्पष्ट नजर नहीं आता.

छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की बदहाली के कारण सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को उठानी पड़ रही है. कीचड़ और फिसलन के बीच विद्यालय आने-जाने में उन्हें काफी दिक्कत होती है. वहीं सड़क पर आए दिन छात्रों के गिरने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है.

ग्रामीणों ने कई बार उठाई सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के सामने सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार संबंधित स्तर पर मांग उठाई गई है. लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों की समस्या को देखते हुए सड़क की मरम्मत जल्द कराना जरूरी है.

विधायक ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

ग्रामीणों ने विधायक नारायण प्रसाद से भी सड़क की बदहाली की शिकायत की. विधायक ने आश्वासन दिया कि खंडहर सड़क को लेकर संवेदक से बातचीत की जा रही है और समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा.

राशि के अभाव में कई सड़क योजनाएं अटकी

बताया गया कि राशि के अभाव में क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित है. ऐसे में ग्रामीणों को उम्मीद है कि विद्यालय के सामने सड़क की स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें: बाघ ने छीनी किसान की जिंदगी, वन विभाग ने परिवार को सौंपा 10 लाख का सहारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >