नरकटियागंज . शिकारपुर पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर अपहरणकर्ता को पकड़ा है. हालांकि अपहरणकर्ता भी नाबालिग निकला है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था. मामले में अपहृता के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपहृता को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को पकड़ा गया है. मामले में अपहृता को बयान व मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया.वहीं अपहरणकर्ता को रिमांड होम भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
