धूमधाम से निकली कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ गांव

स्थानीय प्रखंड के बगही पंचायत के डुमरी गांव में शुक्रवार की सुबह अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया.

रामनगर. स्थानीय प्रखंड के बगही पंचायत के डुमरी गांव में शुक्रवार की सुबह अखंड अष्टयाम का आयोजन क���या गया. जिसका आरंभ 108 कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकालकर किया गया. 24 घंटे तक इसे जारी रखा जाएगा. इसके आरंभ होते ही पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया. लगातार चल रहे भक्तिमय धुनों से पूरा इलाका भक्ति में डूब गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के रामनगर प्रखंड के प्रखंड महासचिव रवि कुमार गुप्ता, बगही पंचायत के मुखिया धीरज कुमार, बीडीसी मनोज महतो त्यागी के साथ पूरे ग्रामवासी उपस्थित रहे. वही मुख्य कार्यकर्ता लवकुश महतो, बिजली यादव, आरपी पटेल, ओमप्रकाश पंडित, जितेंद्र काजी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >