Bettiah : जदयू , भाजपा व राजद ने बिहार को किया बदहाल : नंदकिशोर

बिहार बदलाव जनसभा कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया.

–जनसुराज ने की बिहार बदलाव जनसभा नौतन . प्रखंड के गहिरी माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को बिहार बदलाव जनसभा कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष मोतिलाल राम ने की. बैंठक को संबोधित करते हुए स्टेट कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल संयोजक नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा, जदयू व राजद ने बिहार को बदहाल करने की ठानी है. आज बिहार के मजदूरों को दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए जाना पड़ता है. जबकि अपने प्रदेश में ही अगर रोजगार की व्यवस्था हो जाये तो लोगों को दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा. जहां सरकार बनने के बाद हर गरीब मजदूर को वह सारी सुविधाएं मिलेंगी. जिसके लिए वह दर-दर भटकते हैं. नथु यादव ने कहा कि जनसुराज ने जिस तरह की सोच बनाकर लोगों को जोड़ने का काम किया है. वैसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता बिहार बदलने की सोच बना ली है. कार्यक्रम शुरूआत से पहले दूसरे जिले से आये अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक कार्यक्रम को रामशरण यादव, दीर्घ नारायण प्रसाद, कमलेश कांत गिरी, आनंद दुबे, अमर यादव, भास्कर कुशवाहा, पुन्य देव प्रसाद, कृष्णावती देवी, रहमत आलम, बाबुलाल यादव, संजय सिंह, पप्पू सिंह, राजकिशोर चौधरी, नवल-किशोर राय, तारकेश्वर प्रसाद, अभिनंदन कुमार, रविश दुबे, प्रियरंजन सिंह आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MADHUKAR MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >