West Champaran News: बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत के बाद मंगलवार को लौरिया नगर पंचायत के मोकरी मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए.
Lauriya News: कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
जन सुराज कार्यकर्ताओं ने बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर खुशी जाहिर की. कार्यक्रम के दौरान गुलाल उड़ाए गए और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां वितरित कीं. जीत की खुशी में पार्टी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की.
बदलाव की राजनीति पर जनता ने जताया भरोसा
प्रखंड अध्यक्ष राजीव पांडे उर्फ राजू पांडे ने कहा कि बाकीपुर की जनता ने बदलाव, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है.
जनादेश ने बढ़ाई जिम्मेदारी
जिला प्रधान महासचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह जनादेश पार्टी के लिए जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है. उन्होंने कहा कि जन सुराज जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुदामा साह, दिनेश यादव, विवेक सिंह, अफसर राही, चंदन शुक्ला, संदीप राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. सभी ने जीत को लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले मतदाताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताया.
यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण के इस इलाके का पानी सबसे शुद्ध, जांच में खुलासा- पीने के लिए सबसे बेहतर
