जन्माष्टमी स्पेशल: राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन

जन्माष्टमी पर बेतिया के स्कूल में नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे. करीब 100 विद्यार्थियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया.

बेतिया जन्माष्टमी: रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. प्रतियोगिता में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. नन्हे बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजकर पहुंचे तो विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया.

दो समूहों में बांटे गए बच्चे

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटा गया था. समूह ए में नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे शामिल हुए, जबकि समूह बी में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में राधा-कृष्ण के रूप को प्रस्तुत किया.

दोनों समूहों में राधा वर्ग से तीन और कृष्ण वर्ग से तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया. प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया.

इन बच्चों ने जीते पुरस्कार

समूह ए के राधा वर्ग में सुंदरम, नैंसी और साक्षी को पुरस्कृत किया गया. वहीं कृष्ण वर्ग में बादशाह, उत्सव और कन्हैया पांडेय ने पुरस्कार हासिल किया.

समूह बी के राधा वर्ग में अनव्या, सत्या और श्रेया को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला. कृष्ण वर्ग में आरव कुमार, प्रतीक कुमार और विहान को पुरस्कृत किया गया.

बच्चों की प्रतिभा की हुई सराहना

प्रतियोगिता की निर्णायक विद्यालय की निदेशिका बानी दास रहीं. उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उनकी प्रतिभा व उत्साह की सराहना की. प्रधानाचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

अभिभावकों ने भी बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान खींचा. जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता से विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें:

पंचायती रंजिश में खूनी वारदात: उप मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली, मुखिया पति पर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >