: बेतिया में जन्माष्टमी की जा रही तैयारी, मंदिर में उमड़े श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेतिया के मंदिरों में उमड़ी आस्था, देर रात तक दर्शन को पहुंचते रहे श्रद्धालु

बेतिया में जन्माष्टमी पर गोपीनाथ पंचायत मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर और बांके बिहारी मोटानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. देर रात तक मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा.

बेतिया न्यूज: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा. सुबह से ही पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा. मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.


गोपीनाथ पंचायत मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट

लाल बाजार स्थित गोपीनाथ पंचायत मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गयी थी. शाम होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. महिला, पुरुष और बच्चों ने कतार में लगकर भगवान के दर्शन किये. मंदिर के बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी. देर रात तक भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा.


श्री कृष्ण और राधा की मनमोहक छवि| Prabhat Khabar Network

राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

तीन लालटेन चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह रहा. मंदिर में राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आये. शाम से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी.


मंदिर में उमड़े श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बांके बिहारी मोटानी मंदिर में भी उमड़ी भीड़

जनता सिनेमा चौक स्थित बांके बिहारी मोटानी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. मंदिर परिसर के साथ आसपास के इलाके में भी देर रात तक चहल-पहल बनी रही. मंदिरों के बाहर प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानें सजी थीं. श्रद्धालुओं की भीड़ से आसपास का इलाका मेले जैसा नजर आया. भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गयी थी.


बेतिया में जन्माष्टमी की जा रही तैयारी, मंदिर में उमड़े श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >