Bettiah News: इनरवा. भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के मुरईया बाजार में सोमवार को दो भारतीय नंबर की बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. नेपाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है.
Inarwa News: मंदिर से लौट रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक से हुई टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैशाखवा निवासी हीरालाल अपने एक साथी के साथ नेपाल के भाथा बाबा मंदिर में दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान इनरवा थाना क्षेत्र के खमिया गांव निवासी रुस्तम मियां किसी काम से बाइक से नेपाल जा रहे थे. बॉर्डर पार करने के बाद मुरईया बाजार के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.
टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नेपाली पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही नेपाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल भेजा.
नेपाली पुलिस की निगरानी में चल रहा इलाज
दोनों घायलों का नारायणी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. नेपाली पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू
