Ramnagar: स्वतंत्रता दिवस पर मैदान में भिड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि, पत्रकारों की टीम को 35 रन से दी मात

रामनगर प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जनप्रतिनिधि, पत्रकार व समाजसेवियों की टीम को 35 रनों से हराया. पिंटू सिंह को 'बेस्ट ऑफ द सीरीज' चुना गया.

Ramnagar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगर प्रखंड कार्यालय स्थित खेल मैदान में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम और जनप्रतिनिधि, पत्रकार व समाजसेवियों की टीम के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला हुआ. 12 ओवर के इस मुकाबले में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने 135 रन बनाये, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दूसरी टीम 100 रन पर सिमट गयी. प्रशासनिक टीम ने 35 रन से मुकाबला जीतकर विजेता कप अपने नाम किया.

135 रन के लक्ष्य के सामने 100 रन पर सिमटी टीम

टॉस जीतकर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 12 ओवर के मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि, पत्रकार और समाजसेवियों की टीम ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित 12 ओवर में 100 रन ही बना सकी. इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने 35 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. निर्णायक मंडल की ओर से विजेता टीम को कप प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी कप देकर सम्मानित किया गया.

पिंटू सिंह बने बेस्ट ऑफ द सीरीज, अमनदीप को मैन ऑफ द मैच

प्रतियोगिता में युवा समाजसेवी पिंटू सिंह को बेस्ट ऑफ द सीरीज प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. अमनदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान मिला. वहीं, सन्नी जायसवाल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार देकर कप प्रदान किया गया.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों और समाजसेवियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह की ओर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग-अलग रंग की जर्सी दी गयी.

मैच में मौजूद अधिकारी टीम व खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

खिलाड़ियों को जर्सी, टोपी और अंगवस्त्र से किया सम्मानित

समाजसेवी श्रीकांत गुप्ता की ओर से सभी खिलाड़ियों को टोपी प्रदान की गयी. मानव सेवा संगठन के सचिव सुजल सिंह की ओर से खिलाड़ियों को अंगवस्त्र दिया गया. दर्शकों के लिए समाजसेवी सुभद राय के सौजन्य से ठंडा पानी, थम्सअप और स्प्राइट की व्यवस्था की गयी थी.

जनप्रतिनिधि टीम की कप्तानी सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह ने की, जबकि प्रशासनिक टीम की कमान बीडीओ अजीत कुमार ने संभाली. मुख्य एम्पायर की भूमिका आलोक कुमार गुप्ता और प्रमोद गुप्ता ने निभायी.

देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा खेल मैदान

मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक खेल मैदान में जुटे रहे. पूरे मुकाबले के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से मैदान गूंजता रहा. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस मुकाबले में खेल भावना के साथ देशभक्ति का उत्साह भी देखने को मिला.

जनप्रतिनिधि टीम में पिंटू सिंह, सुभद राय, राजन जायसवाल, अनिरुद्ध कुमार, राकेश सिंह राजपूत, सुजल सिंह, सन्नी जायसवाल, सौरभ शुक्ला, नसीम तैयब, शेखर सुमन, आनंद सिंह, विनय श्रीवास्तव, राजू पांडेय, श्रीकांत गुप्ता और किशन बैठा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे.

प्रशासनिक टीम में बीडीओ अजीत कुमार, आरओ कुंदन कुमार, अमनदीप कुमार, सितू कुमार, संजीत कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार, राहुल कुमार, अजय कुमार, रविंद्र महतो, मुकेश कुमार, रवि कुमार, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, अंकित कुमार, गुड्डू कुमार और रंजन कुमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे.

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ब्रांड एंबेसडर सदाकांत शुक्ल, एसएम शिशिर राय, संजय मिश्र, जावेद खान, हेमराज बैठा, दीपक जायसवाल एवं डॉ. विजय चौधरी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें

बेतिया को बेहतर शहर बनाने का लिया संकल्प, स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में मेयर गरिमा सिकारिया ने किया ध्वजारोहण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >