जेल गये प्रभारी एचएम व शिक्षक होंगे निलंबित

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय माल्दा मल्दी के प्रभारी एचएम संजय कुमार व शिक्षक सुमीत रंजन निलंबित होंगे.

नरकटियागंज . राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय माल्दा मल्दी के प्रभारी एचएम संजय कुमार व शिक्षक सुमीत रंजन निलंबित होंगे. इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्रकिया तेज हो गयी है. मामले में डीपीओ स्थापना योगेश कुमार के रिपोर्ट मांगे जाने के बाद यहां विभागीय पहल तेज हो गयी है. बीइओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम संजय कुमार और शिक्षक सुमीत रंजन पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप है. दोनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं. विभाग को इस बारे में पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी जा रही है. चूकि मामला न्यायालय के विचाराधीन है, जैसा वरीय अधिकारियों का दिशा निर्देश मिलेगा, इस दिशा में कार्यवाही की जाएगी. स्कूल में पठन पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से चले वरीय शिक्षक को प्रभार देने की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >