दहेज उत्पीड़न मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, दूसरी पत्नी फरार

गौनाहा के सहोदरा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरी पत्नी अभी भी फरार है।

West Champaran News: सहोदरा थाना पुलिस ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न के एक मामले में नामजद आरोपी शफीर आलम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बसपुर पिपरा गांव स्थित उसके घर से पकड़ा.

दूसरी पत्नी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उसकी दूसरी पत्नी फूल कुमारी ने 7 जून को कांड संख्या 97/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया और बाद में विवाह किया. इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी तमन्ना खातून के साथ मिलकर मारपीट करने लगा.

प्राथमिकी में यह भी आरोप है कि आरोपी और उसकी पहली पत्नी ने दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग करते हुए प्रताड़ित किया.

पहली पत्नी फरार, छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शफीर आलम को गिरफ्तार किया गया. मामले में नामजद पहली पत्नी फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brij mohan prasad yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >