बेतिया: पत्नी की चचेरी सास संग फरार होने का आरोप, पांच साल के बेटे को भी साथ ले गया पति

नरकटियागंज में एक विवाहिता ने अपने पति पर चचेरी सास के साथ फरार होने और पांच वर्षीय बेटे को साथ ले जाने का आरोप लगाया है. महिला ने जान से मारने की धमकी मिलने की भी शिकायत की है. पढ़ें पूरी खबर…

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. एक विवाहिता ने अपने पति पर उसकी चचेरी सास के साथ घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है. महिला का यह भी आरोप है कि पति अपने साथ पांच वर्षीय बेटे को भी ले गया है. मामले को लेकर पीड़िता ने शिकारपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

क्या है पूरा मामला

शिकारपुर थाना क्षेत्र के ठठवा गांव निवासी सकिना खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी छोटका ठठवा गांव निवासी अब्दुल्ला शेख के साथ हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं और परिवार सामान्य रूप से रह रहा था.

महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी चचेरी सास के साथ घर छोड़कर चला गया. साथ ही वह अपने पांच वर्षीय बेटे को भी अपने साथ ले गया है.

धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि पति लगातार फोन कर केस नहीं करने की धमकी दे रहा है. महिला का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है, जिससे वह भयभीत है. उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा और बेटे को वापस दिलाने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >